Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   15 shooters from the district will compete in Bhopal

Ghaziabad News: जिले के 15 निशानेबाज भोपाल में लगाएंगे निशाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
15 shooters from the district will compete in Bhopal
साहिबाबाद। साहिबाबाद के 15 निशानेबाज शुक्रवार से भोपाल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 69वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 27 नवंबर से 4 जनवरी तक भोपाल में होगा। इसमें दीप मेमोरियल शूटिंग क्लब के 15 निशानेबाजों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में प्रियांशी, उन्नति सिंह (दिल्ली पुलिस), हार्दिक भारद्वाज, नवी शर्मा, उन्नति गोयल, मोनिका वर्मा, श्रद्धि शर्मा, रुद्राक्ष भाटी, प्रज्ञा राणा और दिवाकर यादव अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि पहली बार क्लब के पांच निशानेबाज 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चयनित हुए हैं। इसमें दीया वशिष्ठ, कुश सिरोही, श्रद्धि शर्मा, प्रियांशी और चित्रांशी शर्मा शामिल हैं। दीया वशिष्ठ पिस्टल के सभी चार इवेंट्स 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर पिस्टल, 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल में भाग लेंगी। इसी तरह कुश सिरोही भी चार इवेंट्स में चुनौती पेश करेंगे। कोच वेद प्रकाश शर्मा को सभी निशानेबाजों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है, चूंकि सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed