फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1.5 lakh consumers have not completed e-KYC; verification to be conducted now.

Ghaziabad News: डेढ़ लाख उपभोक्ताओं ने नहीं कराई ई-केवाईसी, अब होगा सत्यापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
1.5 lakh consumers have not completed e-KYC; verification to be conducted now.

विज्ञापन
गाजियाबाद। चार मौके देने के बावजूद जिले में डेढ़ लाख एलपीजी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी नहीं हो सकी है। तेल कंपनियों के डीलर चाहकर भी इन उपभोक्ताओं से फोन पर संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में आपूर्ति विभाग ने इन उपभोक्ताओं का पता लगाने के लिए सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। सत्यापन की प्रक्रिया में गैस डीलरों का भी सहयोग लिया जाएगा।
जिले में करीब 12 लाख एलपीजी उपभोक्ता और करीब सवा सौ गैस एजेंसियां हैं। ई-केवाईसी नहीं कराने के कारण तेल कंपनियों के निर्देश पर जुलाई में ढाई लाख उपभोक्ताओं की गैस आपूर्ति रोक दी गई थी। ई-केवाईसी के लिए पहली बार 15 अगस्त की समयसीमा तय की गई थी। दूसरी बार मियाद बढ़ाकर 23 अगस्त की गई। फिर सात सितंबर और अंत में 14 सितंबर तक ई-केवाईसी कराने का मौका दिया गया। 14 सितंबर की समयसीमा समाप्त होने के बाद भी डेढ़ लाख उपभोक्ता ई-केवाईसी नहीं करा सके हैं।
विज्ञापन

आपूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि मियाद बढ़ाने को लेकर अभी कोई नया आदेश नहीं आया है। जांच में सामने आया है कि इन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर भी अपडेट नहीं हैं। ऐसे उपभोक्ताओं का पता लगाने के लिए गैस डीलरों का सहयोग लिया जाएगा। ई-केवाईसी पूरी होने के बाद ही उन्हें गैस आपूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed