फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   खनन माफियाओं ने पुलिसकर्मी का सिर फोड़ा

खनन माफियाओं ने पुलिसकर्मी का सिर फोड़ा

Wed, 07 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खनन माफियाओं ने पुलिसकर्मी का सिर फोड़ा
खनन माफियाओं ने पुलिसकर्मी का सिर फोड़ा
विज्ञापन


सिकंदराबाद में गंगनहर से अवैध तरीके से बालू निकाल रहे खनन माफियाओं ने पुलिसकर्मी का सिर फोड़ दिया। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल ने छह बोगियों को जब्त किया है।

पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को नामजद कर एक दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह कुछ लोग गेसूपुर गंग नहर से बालू निकालकर बोगियों में भरकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


सूचना पर गेसूपुर चौकी में तैनात सिपाही देवेंद्र, पुनीत सिंह मौके पर पहुंच गए। सिपाहियों ने खनन माफियों को रोकने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडाें से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सिपाही पुनित सिंह का सिर फूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों पर हमले की सूचना पर कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख खनन माफिया भाग खड़े हुए।


पुलिस ने मौके से रेत से भरी 6 बोगियों को कब्जे में ले लिया। घायल सिपाही पुनीत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल ने बताया कि खनन माफियाओं पर अवैध खनन और पुलिस टीम पर हमला करने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed