{"_id":"5936fd324f1c1be6178b4604","slug":"149677600210-shahibabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड आईएएस ने घर में दफनाया पत्नी का शव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड आईएएस ने घर में दफनाया पत्नी का शव, हंगामा
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रिटायर्ड आईएएस ने लॉन में दफनाया पत्नी का शव, हंगामा
इंदिरापुरम के शक्तिखंड-2 निवासी रिटायर्ड आईएएस द्वारा अपनी पत्नी का शव मकान परिसर के लॉन में दफन किए जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराने की कोशिश की,
लेकिन लोग शव को जमीन से बाहर निकलवाने की मांग पर अड़े रहे। एडीएम सिटी ने लोगों को बताया कि आईएएस ने पत्नी की अंतिम इच्छा के मुताबिक उनके शव को लॉन में दफन किया है।
विज्ञापन
शक्ति खंड-2- ई-170 नंबर कोठी में रिटायर्ड आईएएस तुलसी गौड़ पत्नी शीला गौड़ के साथ रहते थे। दो दिन पहले दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में हार्ट अटैक से शीला गौड़ (66) की मौत हो गई थी। बेटे-बेटी के विदेश में होने से दो दिनों तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था।
विज्ञापन
दोनों बच्चों के रविवार को घर पहुंचने पर शाम करीब चार बजे अस्पताल से शीला के शव को घर लाया गया। शीला की इच्छा अनुसार शव को मकान के परिसर में लॉन में ही दफनाया गया। आवासीय कालोनी में महिला का शव दफन होने की सूचना स्थानीय लोगों को मिली तो
उनके घर पर लोग जाम हो गए। लोग शव को लॉन में दफनाने का विरोध करने लगे। हंगामे की सूचना पर शाम साढे़ सात बजे पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन लोग शव निकलवाने की मांग पर अड़े रहे। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद एडीएम सिटी मौके पर पहुंचीं।
उन्होंने पहले रिटायर्ड आईएएस और उनके परिजनों से बात की। एडीएम सिटी ने बताया कि स्थानीय लोगों नकी शिकायत पर जीडीए से पूछा जाएगा कि वह इसकी अनुमति देता है या नहीं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी सिटी आकाश तोमर का कहना है कि सुरक्षा के चलते मौके पर पुलिस बल तैनात है।
जिसे परेशानी हो सिविल कोर्ट में करे शिकायत
एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल ने बताया कि पूर्व आईएएस का कहना है कि जिसको भी दफनाने से आपत्ति हो, वह अपनी शिकायत सिविल कोर्ट में लेकर जाएं। उन्हें कोर्ट से नोटिस दिलवाएं। वह कानूनी लड़ाई के लिए तैयार हैं।