फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सीबीसीआईडी ने दर्ज किए परिवार के लोगों के बयान

सीबीसीआईडी ने दर्ज किए परिवार के लोगों के बयान

Fri, 06 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सीबीसीआईडी ने दर्ज किए परिवार के लोगों के बयान
सीबीसीआईडी ने दर्ज किए परिवार के लोगोें के बयान
विज्ञापन

साहिबाबाद। लाजपतनगर निवासी लापता आटो चालक मनदीप सिंह नेगी का लावारिस में अंतिम संस्कार करने के मामले में बृहस्पतिवार को सीबीसीआईडी जांच शुरू हो गई। मेरठ सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर ने नेगी के परिवार के लोगों और एक गवाह के बयान दर्ज किए। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने भी जांच की है। यह टीम पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर अध्यक्ष को सौंपेगी।
साहिबाबाद एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि मेरठ सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर योगेश दीक्षित को जांच अधिकारी बनाया गया है। वह बृहस्पतिवार को मनदीप के परिजनों से मिले। उन्होंने बताया कि साथ में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम भी आई है। एमएस गिल टीम के साथ मामले की जांच कर रहे हैं। ज्ञात हो कि लाजपतनगर जी ब्लॉक में रहने वाले जीएस नेगी का बेटा मनदीप सिंह उर्फ बिट्टू (24) ऑटो चलाने के साथ ही इलेक्ट्रिीशियन का काम करता था। नौ जुलाई की रात मनदीप लापता हो गया था। साहिबाबाद पुलिस ने 13 जुलाई को उसका लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था, जबकि 12 जुलाई को ही परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 15 जुलाई को परिजनों को इसकी जानकारी मिली थी। मामले में साहिबाबाद थाना प्रभारी सुधीर त्यागी सहित आठ पुलिस कर्मचारी निलंबित किए गए थे।
विज्ञापन


यह था परिजनों का आरोप
परिजनों का कहना है कि नौ जुलाई की रात 12 बजे जब पीसीआर ने मनदीप को थाने पहुंचाया था तो फिर तड़के तीन बजे उसे मोहननगर के निजी अस्पताल में भर्ती क्यों कराया गया। फिर उसे अचानक डिस्चार्ज कराकर जिला अस्पताल लाए, जहां 10 जुलाई की सुबह आठ बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जब 11 जुलाई को गुमशुदगी की फोटो के साथ शिकायत दी तो पुलिस ने अपने ही थानाक्षेत्र में 10 जुलाई की सुबह हुई अज्ञात युवक की मौत के बारे न बताया और न ही शव की शिनाख्त कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed