{"_id":"6ab6deabe733dbdab003c02d","slug":"14-year-old-national-gold-medalist-student-dies-after-falling-from-12th-floor-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-986401-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 12वीं मंजिल से गिरकर नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट 14 वर्षीय छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 12वीं मंजिल से गिरकर नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट 14 वर्षीय छात्रा की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज नगर रेजिडेंसी सोसायटी में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोसायटी के जी टावर की 12वीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय प्राची राजपूत की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। सूचना पर पहुंची थाना नंदग्राम पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
प्राची के पिता सुरेश चंद ने पुलिस को बताया कि राजनगर रेजिडेंसी के जी टावर स्थित उनके फ्लैट में शुक्रवार रात उनकी पत्नी, 14 वर्षीय बेटी प्राची, छोटी बेटी और सास-ससुर मौजूद थे। प्राची डीडीपीएस स्कूल संजयनगर में कक्षा नौ की छात्रा थी। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे प्राची बालकनी में सूख रहे कपड़े उतारने गई थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर 12वीं मंजिल से नीचे गिर गई। तेज आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किशोरी को तत्काल गंभीर हालत में संजय नगर स्थित यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दो दिन पहले ही स्वर्ण पदक जीतकर लौटी थी
प्राची पढ़ाई के साथ-साथ खेल और संगीत में भी अव्वल थी। दो दिन पहले ही वह महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित सीबीएसई नेशनल रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी थी। उसकी इस उपलब्धि से परिवार में काफी खुशी का माहौल था।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि 12वीं मंजिल से गिरकर किशोरी की मौत होने की सूचना डायल 112 से प्राप्त हुई थी। पुलिस और फॉरेंसिक (फील्ड यूनिट) की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।