{"_id":"608c58378ebc3e8d195ad6f7","slug":"1375-corona-possitive-including-mayor-ghaziabad-city-news-gbd2180045130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर सहित 1375 नए कोरोना संक्रमित, 17 ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर सहित 1375 नए कोरोना संक्रमित, 17 ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर सहित 1375 नए संक्रमित, 17 ने तोड़ा दम
गाजियाबाद। महापौर आशा शर्मा कोरोना संक्रमित हो गई हैं। होम आइसोलेशन में उनका इलाज चल रहा है। उन्हें मिलाकर शुक्रवार को 1375 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में बेकाबू होते संक्रमण से शुक्रवार को 17 लोगों की जान चली गई। इनमें वरिष्ठ पत्रकार व गणेश अस्पताल के मीडिया प्रभारी बलवीर सिंह भी शामिल हैं।
महापौर के पति केके शर्मा की कुछ दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। होम आइसोलेशन में इलाज के बाद उन्होंने प्राइवेट लैब में जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। महापौर के पति स्वस्थ बताए जा रहे हैं जबकि महापौर संक्रमित होने के बाद से होम आइसोलेशन में हैं। चिकित्सकों के परामर्श से इलाज ले रही हैं। शुक्रवार को शासन से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 1375 लोगों में कोरोना की पुष्टि की गई। इससे पहले 27 अप्रैल को 1068 कोरोना के मरीज थे। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 39270 हो गई है। फिलहाल 6645 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। 17 मौत के साथ जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 206 हो गई है। पत्रकार बलवीर सिंह होम आइसोलेशन में थे और पिछले कुछ दिनों से उनको बुखार था। शुक्रवार शाम तबियत खराब होने पर परिजन उनको अस्पताल लेकर गए, जहां उनका निधन हो गया।
------
697 स्वस्थ होकर अस्पतालों से लौटे घर
एक दिन में 697 लोगों ने कोरोना को मात दी। शुक्रवार को कोरोना मुक्त हुए इन लोगों को विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन से भी मुक्ति मिली। जिले में अब तक 32900 संक्रमित कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
-------
कोरोना जांच के लिए भी बढ़ा दबाव
जिले में एक महीने के अंदर कोरोना जांच का दबाव भी बढ़ गया है। जिला एमएमजी अस्पताल घंटाघर रामलीला मैदान पर मरीजों की जांच कर रहा है, जहां महीने भर पहले 700 से 800 लोग जांच के लिए आते थे, वहीं अब 2000 से ज्यादा लोग जांच के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को रामलीला मैदान पर सुबह से शाम तक लोगों की लाइन जांच करने के लिए लगी रही। कर्मियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए जांच कराई।