फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   23 हजार वेंडरों का होगा पंजीकरण, निगम देगा आईकार्ड

23 हजार वेंडरों का होगा पंजीकरण, निगम देगा आईकार्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
23 हजार वेंडरों का होगा पंजीकरण, निगम देगा आईकार्ड
23 हजार वेंडरों का होगा पंजीकरण, निगम देगा आईकार्ड
विज्ञापन


गाजियाबाद। नगर निगम शहर के 23,265 वेंडरों का निशुल्क रजिस्ट्रेशन करेगा। उन्हें आईकार्ड और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त सीपी सिंह ने वेंडिंग कमेटी की बैठक ली। बैठक में एसपी सिटी समेत कई अधिकारी और वेंडिंग कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
नगर आयुक्त ने बताया कि पहले वेंडरों से पंजीकरण के 200 रुपये लिए जाते थे, अब उनका पंजीकरण निशुल्क किया जाएगा। वेंडरों का रजिस्ट्रेशन प्रत्येक जोन में किया जाएगा। इसके लिए अलग काउंटर बनाया जाएगा। सप्ताह में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। निगम की ओर से वेंडरों को पहचानपत्र और प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे, ताकि फर्जी वेंडरों की पहचान हो सके।
विज्ञापन


वेंडिंग जोन में नहीं होगा पॉलीथिन का इस्तेमाल
- नगर आयुक्त ने बताया कि वेंडिंग जोन में लगने वाली दुकानों पर पॉलीथिन का प्रयोग सख्ती से प्रतिबंधित किया जाएगा। पॉलीथिन का इस्तेमाल पाया गया तो वेंडर पर कार्रवाई की जाएगी। साथ-साथ साप्ताहिक बाजारों में भी पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने दिया जाएगा। इन बाजारों में पॉलीथिन प्रयोग की गई तो बाजार नहीं लगने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में पथ विक्रेताओं के लिए अलग-अलग क्षेत्र में वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जल्द ही जमीन चिह्नित कर ली जाएगी। बैठक में नवयुग मार्केट के पैठ बाजार और फूल दुकानदारों को खोखे दिए जाने का भी मुद्दा उठाया गया, लेकिन चर्चा नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहों के पास 50 मीटर के दायरे में नहीं लगेंगे ठेले
- एसपी सिटी श्लोक कुमार ने कहा कि चौराहों से 50 मीटर दूर तक किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं किया जाएगा। यहां दुकानें नहीं लगेंगी। चौराहों के पास लगने वाले ठेलों आदि को हटवाने के लिए वेंडिंग जोन कमेटी के सदस्यों को शामिल कर एक कमेटी बनाई जाएगी। चौराहे से पुलिस अगर वेंडरों को हटाएगी तो पहले कमेटी को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed