फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मेट्रो थर्ड फेज कीसंशोधित डीपीआर जीडीए ने भेजी

मेट्रो थर्ड फेज कीसंशोधित डीपीआर जीडीए ने भेजी

Sun, 07 Oct 2018 05:48 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो थर्ड फेज कीसंशोधित डीपीआर जीडीए ने भेजी
मेट्रो फेज थर्ड में थोड़ा बदलाव, मोहनगर से होगा सीध कनेक्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। मेट्रो फेज-3 के लिए जीडीए ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रोजेक्ट में थोड़ा बदलाव किया गया है। नोएडा सेक्टर-62 से आने वाली मेट्रो लाइन को साहिबाबाद से आगे बढ़ाते हुए मोहननगर तक ले जाने की योजना है। अगर ऐसा होता है तो जनता को इसका काफी फायदा होगा। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद को मेट्रो से पूरी तरह कनेक्ट करने के लिए एक फेज कम हो जाएगा। इस बारे में संशोधित डीपीआर डीएमआरसी को भेजी गई है। डीएमआरसी अधिकारी एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट जीडीए को देंगे। उधर, डीएमआरसी ने रोलिंग स्टॉक देने से मना कर दिया है। इस संबंध में जीडीए शासन से अनुरोध करेगा कि वह डीएमआरसी से बातचीत करे ताकि बीच का रास्ता निकल सके।
थर्ड फेज पर 1886 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रोजेक्ट की फंडिंग को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है, जिसको लेकर जल्द ही शासन स्तर पर बैठक की जाएगी। मेट्रो की डीपीआर में संशोधन किया गया है। अभी तक नोएडा सेक्टर-62 तक मेट्रो पहुंच चुकी है, जबकि ट्रैक इसके आगे तक बिछा हुआ है। जीडीए इससे आगे मेट्रो लाइन बिछाकर इंदिरापुरम, वसुंधरा के विभिन्न सेक्टर और साहिबाबाद को मेट्रो से जोड़ने की योजना बना रहा है। पूर्व की प्लानिंग के तहत मेट्रो फेज थर्ड साहिबाबाद तक प्रस्तावित है। इस दौरान बीच में पांच स्टेशन बनाए जाने हैं। नई प्लानिंग के तहत मेट्रो को साहिबाबाद से आगे बढ़ाते हुए मोहननगर तक ले जाया जाएगा। इससे यह फायदा होगा कि नोएडा के क्षेत्रवासी गाजियाबाद और दिल्ली तक जा सकेंगे। जबकि इंदिरापुरम, वसुंधरा और साहिबाबाद के आसपास के लोग भी वाया साहिबाबाद होते हुए मोहनगर तक जाएंगे। इसके बाद मोहन नगर से नई दिल्ली के दिलशाद गार्डन तक जा सकेंगे। जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने बताया कि संशोधित डीपीआर को डीएमआरसी अधिकारियों के पास भेजा गया है। वहां से एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही प्रदेश शासन से अगले स्तर पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


खर्च का यह होगा अनुपात
मेट्रो के इस फेज में केंद्र व प्रदेश सरकार का 20-20 प्रतिशत अंशदान रहेगा। जबकि अन्य विभागों की 60 प्रतिशत तक हिस्सेदारी होगी। कुल 1886 करोड़ रुपये खर्च आएगा। जीडीए अधिकारियों बताया कि कुल बजट के अनुपात में हिस्सेदारी बांटी गई है। मसलन केंद्र सरकार 334.6 करोड़ और प्रदेश सरकार 334.6 करोड़ देगी। जीडीए 571.90 करोड़ रुपये देगा। जबकि नगर निगम 206.86 करोड़, यूपीएसआईडीसी 73.01 करोड़ और आवास विकास परिषद 365.04 करोड़ रुपये देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने बनेंगे स्टेशन
मेट्रो फेज-3 में पांच स्टेशन बनेंगे। प्लानिंग के तहत वैभव खंड, इंदिरापुरम, शक्ति खंड, वसुंधरा सेक्टर-5 और साहिबाबाद में स्टेशन बनाया जाएगा। संशोधित डीपीआर पास होती है तो और भी स्टेशन बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed