{"_id":"5b53905b4f1c1bb35d8b4af4","slug":"131532203099-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ से की नाबालिग की शादी, पुलि पहुंचने से पहले किया विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ से की नाबालिग की शादी, पुलि पहुंचने से पहले किया विदा
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधेड़ से की नाबालिग की शादी, पुलिस पहुंचने से पहले किया विदा
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में शनिवार को नाबालिग की शादी एक अधेड़ के साथ कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने आनन फानन में नाबालिग को पति के साथ विदा कर दिया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों को सूचना दी है।
गांव गिरधरपुर निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री की बारात शनिवार सुबह मेरठ के दौराला क्षेत्र के एक गांव से आई थी। दूल्हे और दुल्हन की उम्र में काफी अंतर देख कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत हाफिजपुर पुलिस से कर दी। सूचना पर जब पुलिस टीम गांव में पहुंची तब तक बारात विदा हो चुकी थी। पुलिस ने परिजन से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह बेहद गरीब हैं और इसलिए उन्होंने जल्द नाबालिग पुत्री की शादी की है। दूसरी ओर गांव के लोगों का कहना था कि दूल्हा अधेड़ उम्र था। हाफिजपुर थाना प्रभारी सुभाष गौतम ने बताया कि मामले की सूचना बाल कल्याण समिति को दे दी गई है। समिति की ओर से यदि कोई शिकायत आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।