फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   13 lakhs cheated by showing fear of sending illegal goods to Taiwan

Ghaziabad News: अवैध सामान ताइवान भेजने का डर दिखाकर 13 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
13 lakhs cheated by showing fear of sending illegal goods to Taiwan
गाजियाबाद। अवैध सामान कुरियर से ताईवान भेजने का डर दिखाकर ठगों ने इंदिरापुरम निवासी एक दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। इसके बाद खाते में संदिग्ध गतिविधि नहीं होने के संबंध में सत्यापन के नाम पर रुपये ट्रांसफर कराकर 13 लाख रुपये ठग लिए। मामले में इंदिरापुरम वैभव खंड निवासी अंकुर श्रीवास्तव ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि उनके पास मुंबई से एक कुरियर कंपनी से कॉल आई। कॉलर ने उनसे कहा कि उनके आधार कार्ड की डिटेल पर एक कुरियर ताईवान भेजा जा रहा है जिसमें संदिग्ध सामान है। कॉलर ने इसके बाद कॉल मुंबई पुलिस बताकर ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने खुद को इंस्पेक्टर विक्रम बताया और वीडियोकॉल पर लिया। कॉलर ने उनकी पत्नी को भी वीडियो कॉल पर लेने को कहा और काफी देर तक वीडियो कॉल पर ही रखा। कुछ और काम करने से मना कर दिया। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि मामले में टीम जांच कर रही है। शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


--

खाता का सत्यापन कराने के नाम पर ली रकम

इंस्पेक्टर के बाद उनसे डीसीपी बनकर एक व्यक्ति ने बात की। उसने उनसे कहा कि उनके बैंक खाते में कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हो रही है। इसका सत्यापन करना है। आरबीआई की नियमानुसार खाते में जमा रकम की 88 फीसदी रकम भेजनी होगी। सत्यापन के बाद वापस कर दी जाएगी। ऐसे में उन्होंने उन्हें 13 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने उनसे वीडियो कॉल से हटने का आग्रह किया तो शातिर ने कॉल काट दी। इसके बाद संपर्क करना बंद कर दिया। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed