फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   12th class student was abducted and beaten with rods, got head injuries

Ghaziabad News: 12वीं के छात्र को अगवा कर सरिया से पीटा, सिर में चोटें आईं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
12th class student was abducted and beaten with rods, got head injuries
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के बहरामपुर में 12वीं के एक छात्र को अगवा कर दो युवकों ने अपने 12 साथियों के साथ पिटाई की। आरोपी उसे कब्रिस्तान में ले गए और डंडों व सरिया से बुरी तरह पीटा। छात्र के बेसुध हो जाने पर आरोपी उसे मरा समझकर घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। पिता का आरोप है कि आरोपियों ने उनके बेटे के गले से सोने की चेन और जेब से 1500 रुपये भी लूट लिए। पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बहरामपुर निवासी सतवीर सिंह का कहना है कि सरस्वती इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला उनका बेटा प्रवेश कुमार स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में वीरेंद्र कुमार और आशीष नाम के दो युवकों ने 12 साथियों के साथ उनके बेटे को अगवा कर लिया। वह उसे बागू स्थित कब्रिस्तान में ले गए। उन्होंने प्रवेश लाठी-डंडों व सरियों से पीटा। बेहोश हो जाने पर उसकी सोने की चेन, नकदी लूट ली। वह उसे घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। आरोपी धमकी देकर गए कि शाम को वह उसकी चिता जलाएंगे और उसके परिवार को भी खत्म कर देंगे। सतवीर का कहना है कि वह बेटे को अस्पताल ले गए और इलाज कराया। उसे सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने आरोपी वीरेंद्र कुमार और आशीष को नामजद कर 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी वेवसिटी का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed