फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   12th city connected to Hindon airport, flight to Bhubaneswar started

Ghaziabad News: हिंडन हवाई अड्डे से जुड़ा 12वां शहर, भुवनेश्वर की उड़ान शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
12th city connected to Hindon airport, flight to Bhubaneswar started
हिंडन एयरपोर्ट से बाहर आते भुवनेश्वर से आने वाली पहली फ्लाइट के यात्री। 
साहिबाबाद। हिंडन हवाई अड्डे से रविवार को भुवनेश्वर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। फ्लाइट चेन्नई से 123 यात्रियों को लेकर हिंडन पहुंची और यहां से 134 यात्रियों को लेकर सुबह 9ः20 बजे भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गई। दोपहर 2ः20 बजे भुवनेश्वर से वापसी की फ्लाइट आई और हिंडन से 155 यात्रियों को लेकर चेन्नई के लिए उड़ान भरी। इस उड़ान के बाद हिंडन हवाई अड्डे से जुड़ने वाला भुवनेश्वर 12वां शहर बन गया है।
विज्ञापन

भुवनेश्वर के लिए जाने वाली पहली फ्लाइट चेन्नई से 123 यात्रियों को लेकर हिंंडन हवाई अड्डे पर पहुंची थी। चेन्नई से भुवनेश्वर को जाने वाली फ्लाइट का हिंडन हवाई अड्डा कनेक्टिंग बिंदु है। रविवार को शुरू हुई इस हवाई यात्रा से लोगों में उत्साह नजर आया। भुवनेश्वर से लौटे उत्तराखंड के रहने वाले संदीप कंवर ने बताया कि दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने के मुकाबले हिंडन राहत भरा रहा। कई घंटे की दौड़ और समय दोनों की बचत हुई है।
विज्ञापन

हिमांशु कुमार ने बताया कि सीधी हवाई सेवा से अब काफी राहत है। चेन्नई और गाजियाबाद के लिए कम समय में कनेक्टिविटी से कारोबारी हों या नौकरी पेशा सभी को आराम रहेगा। हवाई अड्डे के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि पहले दिन 80 फीसदी सीटें फुल रहीं। समय से विमान ने यात्रा शुरू की और समय से पहले भुवनेश्वर का विमान यहां पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी तक हिंडन से पांच शहरों के लिए ही उड़ान थी। मार्च में सात और जुड़ गए। अप्रैल में चार और जुड़ने की संभावना है। इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन की विमानन कंपनियों से बात चल रही है। ये शहर हैं लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और मुरादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed