फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नकाबपोश बदमाशोें ने सेल्समैन से 2.83 लाख रुपये लूटे

नकाबपोश बदमाशोें ने सेल्समैन से 2.83 लाख रुपये लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशोें ने सेल्समैन से 2.83 लाख रुपये लूटे
नकाबपोश बदमाशोें ने सेल्समैन से 2.83 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

औरंगाबाद । थाना क्षेत्र के गांव बालका के जंगलों में बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गन प्वाइंट पर देशी शराब सेल्समैन से 2.83 लाख रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने बदमाशों ने पीड़ित की पिटाई भी की। सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस सेल्समैन को थाने ले आई।
बता दें कि गांव बालका निवासी कुलदीप अमरगढ़ स्थित देशी शराब ठेके पर सेल्समैन है। कुलदीप बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे पैसे जमा करने के लिए बाइक से बुलंदशहर जा रहा था। गांव से निकलते ही बिजलीघर के पास पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे रोक लिया और उससे 2.83 लाख रुपये छीन लिए। सेल्समैन ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फिल्मी स्टाइल में भाग गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीओ सिटी रविंद्र कुमार, एसपी सिटी अतुल कुमार श्री वास्तव और इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में पुलिस पीड़ित सेल्समैन को लेकर थाने आ गई। देर शाम तक सेल्समैन ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी थी। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित ने थाने में मामले की कोई तहरीर नहीं दी है। लूट का मामला संदिग्ध लग रहा है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाने में चल रही घंटों से पूछताछ
घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एसपी सिटी पीड़ित सेल्समैन को लेकर सीधे थाने पर पहुंचे और उससे पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ करने से लूट की घटना पुलिस को संदिग्ध लग रही है। एसओजी टीम सेल्समैन से अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ करने में लगी है। वहीं, एसपी सिटी पांच घंटे से थाने पर पूछताछ करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed