{"_id":"5c2e550dbdec225710735d6a","slug":"121546540301-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ शौचालय में गाजियाबाद नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ शौचालय में गाजियाबाद नंबर वन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ शौचालय में गाजियाबाद नंबर वन
गाजियाबाद। स्वच्छता के मामले में जिले ने एक बार फिर से बेहतर मुकाम हासिल किया है। स्वच्छ शौचालय की श्रेणी में गाजियाबाद प्रदेश में नंबर वन और देश के टॉप-12 में जगह बनाने में सफल रहा है। ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर कराई गई प्रतियोगिता के आधार पर यह रैंक जारी की है। 12 बिंदुओं को लेकर कराई गई प्रतियोगिता में जिले के काम को सराहा गया है।
डीएम रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जानकारी दी कि प्रतियोगिता वर्ल्ड टायलेट- डे के अवसर पर नौ से 19 नवंबर के बीच हुई, जिसमें 25 राज्यों के 412 जिलों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सेल्फी विद क्लीन टायलेट, मानव श्रृंखला, बाइक रैली, पेंटिंग, स्वच्छता शपथ जैसे कुल 12 प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। बुधवार को मंत्रालय ने प्रतियोगिता के आधार पर टॉप-12 जिलों का चयन किया है, जिसमें यूपी से एकमात्र गाजियाबाद शामिल है। डीएम ने कहा कि जिले में शौचालय से लेकर स्वच्छता के लिए विशेष तौर पर काम किया गया है। 60 गांवों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है और शेष 101 ग्राम पंचायतों में जनवरी के अंत तक शुरू किया जाएगा। गांवों में गीला व सूखा कूड़ा संग्रह से लेकर निस्तार की अलग-अलग व्यवस्था की जा रही है। शहर की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र में थीम पेंडिंग की जा रही है। स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत कार्यालय व अन्य सरकारी दफ्तरों व संस्थानों को विशेष तौर पर पेंटिंग कर सुंदर बनाया गया है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर क्षेत्र में स्वच्छता की तरफ से टायलेट बनाए गए हैं। इस दौरान एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह व एडीएम सिटी हिमांशु गौतम आदि मौजूद रहे।
शहर में बनाए गए 300 से अधिक टायलेट
- स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र में विशेष तौर पर टायलेट बनाए गए हैं। इसके बाद पूरे जिले को ओडीएफ घोषित किया गया है। शहरी क्षेत्र में 205 टायलेट हाल ही में बनाए गए हैं, जिनमें 83 सामुदायिक, 122 पब्लिक शौचालय शामिल है। इसके साथ महिलाओं के लिए विशेष तौर पर चार पिंक टायलेट भी बनाए गए हैं।