{"_id":"5b44a30b4f1c1b55238b5792","slug":"121531224843-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना प्रबंधक समेत छह इंजीनियर की लापरवाही से हुई मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना प्रबंधक समेत छह इंजीनियर की लापरवाही से हुई मौतें
Updated Tue, 10 Jul 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियोजना प्रबंधक समेत, छह इंजीनियर की लापरवाही से हुई मौतें
गाजियाबाद। लोनी में सीवरेज पंपिंग स्टेशन के टैंक की सफाई के दौरान तीन लोगों की मौत के मामले में जल निगम के परियोजना प्रबंधक समेत छह इंजीनियरों को दोषी पाया गया है। शासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
जांच अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह के मुताबिक जल निगम के अधिकारी पंपिंग स्टेशन के निरीक्षण संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दे पाए। जबकि नियमों के तहत निगम की यमुना प्रदूषण नियंत्रण इकाई व निर्माण खंड का उत्तरदायित्व था कि वो नियमित तौर पर निरीक्षण करें। 13 जनवरी 2018 को 1.27 करोड़ रुपये में इंवायरोकॉन इंजीनियरिंग नाम की फर्म को दो वर्ष तक के लिए मेंटेनेंस कार्य दिया गया था। इन सात महीने में विभाग के किसी अधिकारी ने निरीक्षण नहीं किया। जल निगम की इकाई के परियोजना प्रबंधक एसपी शर्मा, सहायक अभियंता रामेश्वर दयाल व जूनियर इंजीनियर कपिल कुमार को दोषी पाया है। निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता हिमांशु यादव, सहायक अभियंता नीरज कुमार व जूनियर संतराम को भी दोषी मानते हुए कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है। गौरतलब है कि रविवार को सीवरेज पंपिंग स्टेशन टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई थी।