{"_id":"5ad4ead24f1c1b05418b4d2c","slug":"121523903186-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से बंक करने वाले शिक्षक होंगे निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से बंक करने वाले शिक्षक होंगे निलंबित
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब स्कूल से बंक मारने वाले शिक्षक होंगे निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों से अब बंक मारने वाले शिक्षक तुरंत निलंबित होंगे। साथ ही स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिलने पर भी शिक्षकों पर शिकंजा कसा जाएगा। यह निर्देश बेसिक शिक्षा निदेशक ने अफसरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जारी किए । उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मामले में त्वरित कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह बेसिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेश भर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों सहित अन्य विभागीय अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर परिषदीय स्कूलों में शासन की ओर से दी जा रही सुविधाओं और योजनाओं पर नजर रखने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने जिलावार स्कूलों में बच्चों की संख्या के साथ-साथ नवीन प्रवेश के लिए चल रहे स्कूल चलो अभियान आदि की भी जानकारी ली। बेसिक शिक्षा निदेशक ने शिक्षा की गुणवत्ता को बरकरार रखने पर गहन चर्चा की और गुणवत्ता खराब मिलने पर शिकंजा कसने के लिए भी कहा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि अब स्कूल से कोई शिक्षक बंक मारता है तो उसे तुरंत निलंबित कर उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि बेसिक शिक्षा निदेशक के आदेश पर जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बरकरार रखने और स्कूलों से लगातार गायब रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए रणनीति बना ली गई है। इससे सभी एबीएसए को भी अवगत करवा दिया गया है कि यदि किसी शिक्षक की शिकायत मिलती है तो उसे बिना नजरंदाज किए उस पर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने दावा किया कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षा से लेकर सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।