फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   12 people were cheated of Rs 40 lakhs by luring them to double their money

Ghaziabad News: पैसे डबल करने का लालच देकर 12 लोगों से ठगे 40 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
12 people were cheated of Rs 40 lakhs by luring them to double their money
मुरादनगर। शातिर ठगों ने आठ महीने में पैसा डबल करने का लालच देकर 12 लोगों से करीब 40 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है पैसा वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस से पीड़ितों ने गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी मोहम्मद इरफान, शबनम, इमरान, अनवार, आरिफ, आसिफ, सुहेल, आसिफ, आकिब, नावेद आलम, साकिब, शोकेन्द्र पाल ने बताया घर मोदीनगर निवासी दो लोगों ने बताया कि मेरठ मोदीपुरम की पल्ल्वपुरम फेस 2 में एक निजी कंपनी है, कंपनी निवेश करने वालों को आठ महीने में पैसा डबल करके देती है। सभी लोग उनके झांसे में आ गए शातिरों ने इरफान से 1.44 लाख, शबनम से 3.24 लाख, इमरान से 2.70 लाख, अनवार से 7 लाख, आरिफ से 94 हजार, आसिफ से 90 हजार, सुहेल से 1.80 लाख, आकिब से 1 लाख, आसिफ से 54 हजार, नावेद आलम से 45 हजार, साकिब चौधरी से 1.50 लाख, शोकेंद्र पाल से 90 हजार रुपए का निवेश करा दिया। पीड़ितों के आठ महीने बाद भी निवेश के रुपये वापस नहीं मिले। इन्हें अपने साथ ठगी भी एहसास हुआ। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने एंटी फ्राड सेल में तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed