{"_id":"5c65cae9bdec22736b5ea887","slug":"11550174953-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया न चुकाया, नगर निगम ने मॉल व फैक्ट्री की सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया न चुकाया, नगर निगम ने मॉल व फैक्ट्री की सील
विज्ञापन

साहिबाबाद। नगर निगम के मोहन नगर जोन में बृहस्पतिवार को भी बकाया संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की गई। नगर निगम ने शालीमार गार्डन स्थित एसएम वर्ल्ड मॉल और एक फैक्ट्री सील की। हालांकि सीलिंग के बाद फैक्ट्री मालिक ने बकाया संपत्ति कर जमा करा दिया। मॉल और फैक्ट्री पर निगम का करीब 27 लाख रुपये संपत्ति कर बकाया था। वहीं एक तीसरे प्रतिष्ठान के मालिक ने बकाया 14.48 लाख का बकाया शुक्रवार तक जमा कराने की मोहलत मांगी है।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। शालीमार गार्डन स्थित एसएम वर्ल्ड मॉल पर करीब 17.55 लाख रुपये और लोनी रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री पर 9.44 लाख रुपये व साउथ ब्लाक स्थित दुर्गा इंटरप्राइजेज पर 14.48 लाख रुपया बकाया था। कई बार नोटिस भी भेजे गए, लेकिन बकाएदारों ने बकाया रकम जमा नहीं कराई। बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने मॉल और फैक्ट्री को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लोनी रोड स्थित एक फैक्ट्री संचालक ने कार्रवाई के बाद दो लाख रुपये नकद और 7.44 लाख रुपये का चेक जमा करा दिया है, विभाग जल्द ही इस फैक्ट्री की सील खोल देगा। मोहन नगर जोनल प्रभारी का कहना है कि दुर्गा इंटरप्राइजेज को सील करने टीम पहुंची तो संचालक ने 14.48 लाख रुपये शुक्रवार तक जमा कराने की मोहलत मांगी। इस पर फैक्ट्री को सील नहीं किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को भी कार्रवाई की जाएगी।