{"_id":"5ae311454f1c1b61098b6935","slug":"11524830533-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को पशु लूटते, सोमवार को पैठ में बेच देते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को पशु लूटते, सोमवार को पैठ में बेच देते
Updated Fri, 27 Apr 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को पशु लूटते, सोमवार को पैठ में बेच देते
गाजियाबाद। अटौर नंगला की एक डेयरी में हुई डकैती का सिहानीगेट पुलिस ने दो माह बाद खुलासा किया है। पुलिस ने डकैती में शामिल नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश शनिवार और रविवार को डकैती डालकर पशु लूटते थे और सोमवार को सरधना के गांव मढ़ियाई में लगने वाले पशु पैठ में बेच देते थे। पुलिस के मुताबिक अब तक गैंग पशु चोरी और लूट की 100 से ज्यादा वारदातें कर चुका है। 80 से ज्यादा वारदातें उन्होंने हरियाणा व राजस्थान में की हैं। पुलिस ने इनके पास से एक मिनी ट्रक व लूटी गई लाखों की ज्वेलरी भी बरामद की है।
एसपी सिटी आकाश तोमर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सूचना पर बृहस्पतिवार को 6:30 बजे मोरटी तिराहा राजनगर एक्शटेंशन से 9 लुटेरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लुटेरे इरशाद, इस्लामुद्दीन, यूसुफ, आसिफ, शाहबुद्दीन, असगर, शाहनवाज, लियाकत और वसीम हैं। वसीम भलवा जानसठ, मुजफ्फनगर का रहने वाला है, जबकि अन्य सरधना के गांव मढ़ियाई के रहने वाले हैं। सीओ सेकेंड आतिश कुमार सिंह के मुताबिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह अब तक हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, यूपी समेत कई राज्यों में 100 से ज्यादा पशु चोरी व लूट की वारदातें कर चुके हैं और करीब दो हजार से ज्यादा पशु लूट चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से एक मिनी ट्रक, दो तमंचे, 10 हजार की नकदी, एक लाख से ज्यादा की ज्वेलरी, इनवर्टर आदि बरामद किए हैं। लुटेरों ने 26 फरवरी को अटौर नगला में शिवदत्त शर्मा, उनकी पत्नी और दो नौकरों को बंधक बनाकर उनकी डेयरी से 13 पशु लूट लिए थे। उन्होंने शिवदत्त की पत्नी से ज्वेलरी भी लूट ली थी। तभी से पुलिस तलाश कर रही थी।
10 साल से कर रहे वारदात
एसओ सिहानीगेट विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि सभी आरोपी करीब 10 साल से पशु चोरी व लूट की वारदातें कर रहे हैं। इरशाद व इस्लामुद्दीन वर्ष 2016 में मुरादाबाद के थाना छजलैट से पशु डकैती में वांछित हैं। इस्लामुदीन पूर्व में हिसार हरियाणा की जेल में पशु चोरी के मामले में छह साल जेल में रह चुका है। शाहबुद्दीन पूर्व में थाना मोदीनगर से पशु चोरी में जेल जा चुका है। उससे दिल्ली से चोरी की गई तीन भैंस बरामद की गई थी।