फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हाईवे पर लगा जाम, वीकेंड हुआ खराब

हाईवे पर लगा जाम, वीकेंड हुआ खराब

Mon, 08 Jan 2018 01:10 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम, वीकेंड हुआ खराब
हाईवे पर लगा जाम, वीकेंड हुआ खराब
विज्ञापन


मोदीनगर/मुरादनगर। हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों का वीकेंड खराब हो गया। सुबह से लेकर शाम तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। जाम में फंसकर वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। खास बात यह रही कि अवैध कटों पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं दिखाई दिए।

दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लगना कोई नई बात नहीं है। रोजाना हाईवे पर यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ता है। रविवार को सबसे पहले मुरादनगर के रावली रोड कट जाम से लगना शुरू हुआ। कुछ ही देर में वाहनों की कतार लग गई। इसके बाद सीएचसी, बंबा रोड, जलालपुर कट पर जाम लगना शुरू हुआ। करीब पांच किमी लंबे जाम में वाहन दिनभर रेंगते रहे। विपरीत दिशा से वाहन आने पर हालात और अधिक बिगड़ गए। जाम में एंबुलेंस और वीआईपी गाड़ियां भी फंसी रहीं। खास बात यह रही अवैध कटों पर ट्रैफिक पुलिस नहीं दिखी। एसओ रनवीर सिंह यादव का कहना है कि रविवार को वाहनों की अधिकता और अवैध कटों के कारण हाईवे पर जाम लगा। वहीं मोदीनगर में भी सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। जाम में फंसकर लोगों का वीकेंड खराब हो गया। मोदीनगर में तेलमिल गेट से महेंद्रपुरी कट तक करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed