{"_id":"5a52525e4f1c1b0e788b717a","slug":"11515344478-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं आत्महत्या कर रही हूं, मुझे माफ कर देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं आत्महत्या कर रही हूं, मुझे माफ कर देना
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं आत्महत्या कर रही हूं, मुझे माफ कर देना
सिकंदराबाद। हवस की शिकार हुई रेप पीड़िता ने बदनामी के चलते जीने की आश छोड़ दी। पीड़िता ने रविवार की सुबह माता-पिता के नाम चिठ्टी लिखकर आत्म हत्या करने की जानकारी देते हुए घर छोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस से बेटी की बरामदगी की मांग की है।
28 सितंबर 2017 को गांव के ही युवक द्वारा अगवा कर हवस का शिकार बनाई गई पीड़िता ने रविवार की सुबह अचानक अपना घर छोड़ दिया। घर छोड़ने से पहले पीड़िता ने परिजनों के नाम एक पत्र छोड़ा। पत्र में पीड़िता ने अपने माता पिता से माफी मांगते हुए बदनामी के चलते आत्म हत्या करने की जानकारी दी। पीड़िता ने पत्र में जज साहब को भी संबंधित करते हुए लिखा कि जज साहब आप मुझे अपनी बेटी समझना और मेरी जिंदगी बरबाद करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा देना। मैं अपनी मर्जी से आत्म हत्या कर रही हूं। इसमें मेरे परिजनों का कोई दोष नहीं है। पीड़िता ने परिजनों से चिठ्टी को जज साहब तक पहुंचाने की विनती भी की है। कोतवाल गिरीश कोटिया ने बताया कि आरोपी करन उर्फ कुंवरपाल के खिलाफ अपहरण, रेप की रिपोर्ट दर्ज है। वह जेल में बंद है। पुलिस युवती का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं। संबंधित स्थानों पर युवती को तलाश किया जा रहा है।