फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रेड मॉल का सर्किल रेट बढ़ाया गया

रेड मॉल का सर्किल रेट बढ़ाया गया

Fri, 21 Jul 2017 06:18 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
रेड मॉल का सर्किल रेट बढ़ाया गया
रेड मॉल का सर्किल रेट 1.80 लाख
विज्ञापन

पूर्व जिलाधिकारी के कार्यकाल में रेड मॉल का सर्किल रेट 1.40 लाख वर्ग मीटर से घटाकर 90 हजार रुपये कर दिया था, जिसे अब सीधे तौर पर बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये वर्ग मीटर करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने रखा है।

गौरतलब है कि दिसंबर 2016 में सर्किल रेट संशोधित किए गए थे, जिसमें रेड मॉल का करीब 50 हजार रुपये घटा दिए गए थे। भ्रष्टाचार व उत्पीड़न के मामले में निलंबित हुए सहायक आयुक्त स्टांप राजेश कुमार शर्मा के मामले में जांच का भी सबसे बड़ा बिंदु रेड मॉल का सर्किल रेट है।
विज्ञापन


मोदीनगर में सड़क किनारे व आबादी से 200 मीटर के क्षेत्र में आने वाली भूमि का सर्किल रेट 50 फीसदी बढ़ाकर स्टांप ड्यूटी जमा कराने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही गांव की लिंक रोड की दर रेट लिस्ट में निर्धारित न होने की स्थिति में सामान्य दर से 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदीनगर में भी सड़क किनारे की भूमि को कृषि भूमि दिखाकर कम रेट पर बैनामा करने का मामला समाने आया था, जिसके बाद अब सारी स्थिति को स्पष्ट करते हुए सर्किल रेट लगाने का प्रस्ताव है।

अभी तक आवासीय क्षेत्र को एक संपत्ति मानकर सर्किल रेट लागू किए गए थे। जिलाधिकारी मिनिस्ती एस. के सामने नए सर्किल रेट का प्रस्ताव रखा गया तो उन्होंने यह सवाल उठाया कि आवासीय कॉलोनी में एक समान रेट कैसे लागू हो सकते है।


जबकि एक व्यक्ति भूखंड या आवास 9 मीटर की सड़क पर है और दूसरे व्यक्ति 18 मीटर से अधिक की सड़क पर। ऐसे में नियमानुसार इन सड़कों पर अलग रेट होना चाहिए। उसके बाद सड़कों की चौड़ाई के हिसाब से रेट लागू करने का प्रस्ताव है।

सड़क की चौड़ाई से प्रस्तावित नए सर्किल रेट
कालोनी 9 मीटर रोड 9-18 मीटर रोड 18 मीटर से अधिक
गुलमोहर ग्रीन 40,000 42,000 45,000
आनंद धाम अपार्टमेंट 40,000 42,000 45,000
राजनगर एक्सटेंशन 25,000 27,000 30,000
एसएम मॉल 50, 000 55,000 58,000
शालीमार सिटी अपार्टमेंट 40,000 45,000 45,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed