{"_id":"5cc5f10bbdec2207543457fd","slug":"111556476171-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में डायरिया के 10 से अधिक मरीज रोज हो रहे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में डायरिया के 10 से अधिक मरीज रोज हो रहे भर्ती
विज्ञापन

बुलंदशहर। तेज धूप और गर्मी के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गर्मी के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या ज्यादा है। जिला अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में प्रतिदिन आठ-दस मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
अभी अप्रैल माह समाप्त भी नहीं हुआ है और तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ने से जून माह की याद दिला रहा है। गर्मी और धूप डीहाइड्रेशन और डायरिया के मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज जहां जिला अस्पताल में उपचार के लिए आ रहे हैं, वहीं, लगभग 10 से अधिक मरीजों को अस्पताल में भर्ती भी किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि मरीजों का उपचार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि तेज धूप में निकलने से परहेज करें। नीबू, पानी का सेवन अधिक करें। इस दौरान कमजोरी, चक्कर और दस्त आने पर तुरंत पंजीकृत चिकित्सक से सलाह लें।