फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   किशोर को उल्टा लटकाकर पीटा

किशोर को उल्टा लटकाकर पीटा

Tue, 10 Jul 2018 05:44 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
किशोर को उल्टा लटकाकर पीटा
किशोर को उल्टा लटकाकर पीटा
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अशोक विहार स्थित एक फैक्ट्री में मोबाइल चोरी के आरोप में कर्मचारियों द्वारा एक किशोर को उलटा लटका कर पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

लोनी कोतवाली के अशोक विहार में गद्दा बनाने वाली एक फैक्ट्री में एक किशोर (12) काम करता है। उसके साथ में कालोनी निवासी शौकीन भी काम करता है। 6 जुलाई को फैक्ट्री से शौकीन का मोबाइल चोरी हो गया। उसने किशोर पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए बंधक बनाया और उलटा लटका कर अपने तीन साथियों के साथ उसकी पिटाई की। किशोर को उलटा लटकाकर पीटने का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। इसके बाद परिजनों ने लोनी कोतवाली पहुंचकर चार कर्मचारियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। एसएचओ लोनी कोतवाली उमेश कुमार पांडेेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शौकीन और उसके अन्य 3 साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed