{"_id":"596679944f1c1b8c0d8b45bb","slug":"111499888020-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मेरठ जाने के लिए 21 रुपये ज्यादा देना होगा किराया-Ghaziabad city","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मेरठ जाने के लिए 21 रुपये ज्यादा देना होगा किराया-Ghaziabad city
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से मेरठ-हरिद्वार जाना हुआ महंगा
कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन होने से बृहस्पतिवार से गाजियाबाद से मेरठ, बिजनौर, हरिद्वार आना-जाना महंगा हो जाएगा। मेरठ और हरिद्वार की बसें अब मुरादनगर, मोदीनगर की बजाय हापुड़ होकर मेरठ और हरिद्वार पहुंचेंगी।
सफर लंबा होने पर रोडवेज ने किराए में भी बढ़ोतरी कर दी है। अब मेरठ और बिजनौर के लिए 21 रुपये और हरिद्वार के लिए 49 रुपये ज्यादा किराया देना पड़ेगा।
गाजियाबाद से मेरठ के लिए पहले 46 रुपये किराया था, लेकिन अब डायवर्जन के दौरान नया किराया 67 रुपये होगा। यही नहीं मेरठ का सफर 21 किलोमीटर लंबा हो जाएगा। यानी सफर तय करने में लगभग 45 मिनट से एक घंटा ज्यादा समय लगेगा।
गाजियाबाद से बिजनौर का किराया पहले जहां 120 रुपये लगता था, अब 141 रुपये लगेगा। हरिद्वार का किराया गाजियाबाद बस अड्डे से पहले 193 रुपये था तो अब बढ़कर 242 रुपये हो जाएगा। हरिद्वार का सफर भी अब 194 किलोमीटर की बजाय 251 किलोमीटर का हो जाएगा।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद से ऋषिकेश के लिए भी बसों का संचालन किया जाएगा। ऋषिकेश का किराया 275 रुपये होगा। रोडवेज के एआरएम आरसी सुखीजा ने बताया कि नए रेट बुधवार को फाइनल कर दिए गए हैं। डायवर्जन प्लान लागू होते ही नया किराया भी लागू हो जाएगा।
गाजियाबाद, पिलखुवा, हापुड़, खरखौदा, मेरठ, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, बैराज, बिजनौर, नजीबाबाद, मंडावली, भागुवाला, यूपी बार्डर, उत्तराखंड बार्डर, चिड़ियापुर, हरिद्वार, रायवाला, ऋषिकेश
परिवहन निगम ने हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों के लिए 20 स्पेशल बसें तैनात की हैं। मंगलवार को भी गाजियाबाद बस अड्डे से 20 बसें हरिद्वार के लिए रवाना की गई थी। एआरएम आरसी सुखीजा का कहना है कि जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त बसें हरिद्वार रवाना भेजी जाएंगी।