फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   11 year old student bitten by stray dog, injured

Ghaziabad News: 11 साल की छात्रा को आवारा कुत्ते ने काटा, घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
11 year old student bitten by stray dog, injured
चंद्रनगर कॉलोनी में शुक्रवार को आवारा कुत्ते ने छठी कक्षा की छात्रा को काटकर किया घायल। स्रोत प
साहिबाबाद। डेल्टा कॉलोनी स्थित चंद्र नगर कॉलोनी में शुक्रवार को 11 वर्षीय गुड़िया पर आवारा कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के समय गुड़िया अपनी सहेली के घर से पढ़ाई करके लौट रही थी। कुत्ते ने पीछे से उस पर हमला किया, जिससे गुड़िया गिर गई और उसके कपड़े फट गए। कुत्ते ने उसकी पैर में काट लिया।
विज्ञापन

रामप्रस्थ विकास सेवा समिति के प्रधान कंवलजीत सिंह ने बताया कि रामप्रस्थ और चंद्र नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। इस संबंध में नगर निगम में कई बार शिकायत की गई है, लेकिन निगम के कर्मी केवल एक-दो कुत्तों को पकड़ कर ले जाते हैं, जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भय और चिंता बनी हुई है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि निरीक्षण कर आवर कुत्तों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed