फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   109 person found covid positive

डॉक्टर व पुलिस कांस्टेबल सहित 109 संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
109 person found covid positive
डॉक्टर व पुलिस कांस्टेबल सहित 109 संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में संक्रमण के मामले में तेजी से कमी आ रही है। डॉक्टर व पुलिस कांस्टेबल सहित 109 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद 24 घंटे में 164 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इस समय जिले में 767 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें 12 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। मार्च 2020 से अब तक जिले में कुल 2543084 लोगों की जांच की गई। इसमें से 83948 मरीज संक्रमण की चपेट में आए थे। इलाज के बाद अब तक 82701 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इलाज के दौरान दो साल में 473 लोगों की मौत हुई है।
स्वस्थ दर बढ़ी, संक्रमण दर में आई कमी
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जिले में इस समय 98.51 प्रतिशत स्वस्थ दर है, जबकि प्रति एक सौ में सिर्फ 1.64 फीसदी लोग संक्रमित हो रहे हैं। सोमवार को जिले में 6622 लोगों की जांच की गई थी।
विज्ञापन

टीका लगवाकर मतदान करने जाएं
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने मतदान से पहले लोगों से अपील की है कि 10 फरवरी को मतदान करने से पहले टीका जरूर लगाएं, इससे स्वयं, घर, परिवार और समाज के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचा सकेंगे। इसलिए नौ फरवरी को अधिक से अधिक संख्या पहुंचकर अपने नजदीकी केंद्र पर जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed