फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   102 girls got cheated in live-in in one and a half year

Ghaziabad News: डेढ़ साल में 102 युवतियों को लिव इन में मिला धोखा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
102 girls got cheated in live-in in one and a half year
गाजियाबाद। प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर या लिव इन रिलेशनशिप में रखकर युवतियों को लगातार धोखे मिल रहे हैं। डेढ़ साल में 102 युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने के मामले सामने आए हैं। इनमें युवकों ने शादी का झांसा देकर और लिव इन रिलेशनशिप में रखकर दुष्कर्म किया है। हालांकि पुलिस ने जांच कर इनमें से 35 मामलों में अंतिम रिपोर्ट लगा दी है जबकि 55 मामलों में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया है। जिनमें आरोप पत्र दाखिल हुए हैं उनमें कई मामलों में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने से अन्य आरोपों में चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन


जनवरी 2022 से जून 2023 तक तीनों जोन में दर्ज हुए लिव इन रिलेशनशिप व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आठ मामले घटना के छह महीने बाद तो 16 मामले 12 महीने और 39 मामले दो साल बाद दर्ज कराए गए हैं। इनमें अधिकांश मामलों आरोपी लगातार शादी करने का झांसा देकर टालमटोल करके संबंध बनाते रहे हैं। शादी न करने पर पीडि़ताओं ने केस दर्ज कराया है। वहीं, डेढ़ साल में जिले में 546 मामले दुष्कर्म के सामने आए हैं। इनमें जांच कर पुलिस अब तक 387 मामलों में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है जबकि 95 मामलों में अंतिम रिपोर्ट लगाई है। अपर पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी. का कहना है कि दुष्कर्म के मामलों को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है। इसके बाद शिकायतकर्ता के बयान व मेडिकल परीक्षण के आधार पर कार्रवाई का जाती है।
विज्ञापन



19 ने कोर्ट में घटना होने से किया इन्कार
लिव इन रिलेशनशिप और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपों में पुलिस ने कोर्ट में पीडि़ताओं के बयान कराए तो 102 मामलों में से 19 पीड़िताओं ने घटना होने की बात से इन्कार कर दिया। ऐसे में पुलिस ने उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन




छह मामलों में पुलिसकर्मी हैं आरोपी

डेढ़ साल में आए दुष्कर्म के छह मामलों में पुलिसकर्मी आरोपी हैं। इनमें पांच मामले जोन-1 और एक मामला जोन-3 का है। इसमें एक कवियत्री ने भी दरोगा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। कवियत्री ने कविनगर थाने में केस दर्ज कराया था, जिसमें दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगाई है।



जनवरी 2022 से जून 2023 तक दुष्कर्म के मामले



दर्ज कुल केस

आरोप पत्र
अंतिम रिपोर्ट

जोन-1:

138



94


32

जोन-2:

173



131


24

जोन-3:

235



162


39



जनवरी 2022 से जून 2023 तक शादी का झांसा व लिव इन में हुए दुष्कर्म के मामले



दर्ज कुल केस

आरोप पत्र
अंतिम रिपोर्ट

जोन-1:

40



23


15

जोन-2:

34



20


6

जोन-3:

28



12


14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed