फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कूड़े में फिर लगाई आग, निगम ने दर्ज कराई एफआईआर

कूड़े में फिर लगाई आग, निगम ने दर्ज कराई एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
कूड़े में फिर लगाई आग, निगम ने दर्ज कराई एफआईआर
कूड़े में फिर लगाई आग, नगर निगम ने दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन

गाजियाबाद। महामाया स्टेडियम के पीछे खाली जमीन पर पड़े कचरे में सोमवार देर रात फिर से भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग तो बुझा दी, लेकिन सुबह तक उसमें धुआं उठता रहा। कूड़े के ‘जहरीले’ धुएं की वजह से आसपास के लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया। काम्लोनी वासियों ने नगर निगम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, नगर निगम ने साजिश के तहत कूड़े में आग लगाने का आरोप लगाकर अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
महामाया स्टेडियम के पीछे खाली जमीन पर नगर निगम ने काफी दिनों तक कचरा डंप किया था। लोगों के विरोध के बाद नगर निगम ने कचरा डालना बंद कर दिया। दो दिन से इस कचरे में आग सुलग रही है। सोमवार देर रात करीब 12 बजे आग ने भीषण रूप ले लिया। पार्षद पति आरिफ मलिक व स्थानीय लोगों ने दमकल को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग बुझायी। सुबह तक कूड़े से धुआं निकलता रहा। मंगलवार सुबह फिर से दमकल कर्मियों ने कूड़े में सुलग रही आग को बुझाने का प्रयास किया। निगम अधिकारियों ने भी जेसीबी से आग पर मिट्टी और रेत डलवाया। नगर आयुक्त दिनेश चंद्र का कहना है कि कूड़े में साजिश के तहत आग लगाई जा रही है। निगम की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

--
कैला खेड़ा की जमीन कब्जाने वालों पर नामजद एफआईआर होगी
कब्जा हटवाने के बाद कैला खेड़ा में नगर निगम की जमीन पर फिर से कब्जा करने वालों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। नगर निगम ने घंटाघर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि निगम की ओर से कराई गई तार फेंसिंग को हटाकर स्थानीय लोगों ने करीब 1500 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर पशु बांध दिए हैं। नगर आयुक्त ने संपत्ति विभाग को निर्देश दिए हैं कि जमीन पर कब्जा करने वालों के नामों की जानकारी कर उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed