फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ट्रेन से कूदकर युवक महिला और फंदा लगाकर युवक ने दी जान

ट्रेन से कूदकर महिला और फंदा लगा युवक ने दी जान

Mon, 29 Oct 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 29 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कूदकर युवक महिला और फंदा लगाकर युवक ने दी जान
फाइल फोटो

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास रविवार को एक महिला ने ट्रेन से कूदकर जान दे दी। महिला के साथ उसकी ढाई वर्षीय बच्ची भी थी जिसे मामूली चोट आई है। उधर, खोड़ा थाना क्षेत्र की सरस्वती विहार कालोनी में रविवार दोपहर एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने ट्रेन से कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त गाजियाबाद के कालकागढ़ी निवासी सोनिया पत्नी कमल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उसका शव साहिबाबाद रेलवे स्टेशन और मोहन नगर ओवरब्रिज के बीच रेल की पटरियों पर मिला। महिला के पास से पहचान पत्र और गाजियाबाद से नई दिल्ली जाने का टिकट बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला के शव के पास ढाई वर्षीय बच्ची भी मिली। उसे मामूली चोट आई हैं। पुलिस मृतका के परिजनों से संपर्क का प्रयास कर रही है। उधर, खोड़ा के सरस्वती विहार कालोनी में अमन सिंह (21) परिवार के साथ रहता था।


रविवार सुबह मां बाजार गई थीं और छोटा भाई मुकेश घर के बाहर खेल रहा था। अमन ने कुंदे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने शव को फंदे पर लटका देख पुलिस और परिजनों को सूचना दी। खोड़ा थाना एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed