फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   100 EV charging stations, 15 points launched.

Ghaziabad News: 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन, 15 पॉइंट शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
100 EV charging stations, 15 points launched.

विज्ञापन

साहिबाबाद। वायु गुणवत्ता सुधारने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने 20 स्थानों पर 100 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को राजेंद्र नगर में स्थापित चार्जिंग स्टेशन का महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद कविता भाटी और पार्षद प्रमोद राघव मौजूद रहे।
महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों को जागरूक और प्रेरित करने के लिए चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि निगम ने 20 स्थानों पर कुल 100 चार्जिंग पॉइंट लगाने शुरू कर हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि मल्टीलेवल कार पार्किंग, राजेंद्र नगर और साई उपवन में चार्जर स्टेशन बनाए जा चुके हैं। इनमें से 15 चार्जिंग पॉइंट का काम पूरा होने के बाद शुक्रवार से इन्हें शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी प्रस्तावित चार्जिंग स्टेशन अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह तक शुरू करने की योजना है। 25 चार्जिंग पॉइंट भी जल्द शुरू कर दिए जाएंगे।सीएसआर के तहत लगाए जा रहे स्टेशन
विज्ञापन

सीएसआर के तहत लगाए जा रहे चार्जिंग स्टेशन

नगर आयुक्त ने बताया कि वायु गुणवत्ता सुधार के लिए सीएसआर के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। कार्यदायी संस्थाओं शेयरिफाई सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड-स्टैटिक और फोर्टम चार्ज एंड ड्राइव इंडिया-ग्लिडा के माध्यम से काम कराया जा रहा है। निगम अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। चार्जिंग स्टेशन गोविंदपुरम, स्वर्ण जयंतीपुरम, डायमंड फ्लाईओवर के नीचे, विवेकानंद नगर, रेत मंडी नंदग्राम रोड, राजनगर एक्सटेंशन मेन रोड, पटेल मार्ग, ताज हाईवे विजयनगर, क्रॉसिंग रिपब्लिक, अकबरपुर बहरामपुर, स्वर्ण जयंती पार्क इंदिरापुरम, मोहन नगर, वैशाली मेट्रो स्टेशन लिंक रोड और रमतेराम रोड शॉपिंग कांप्लेक्स के पास समेत अन्य स्थानों पर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed