फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10 year old girl raped by father

Ghaziabad News: 10 वर्षीय बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
10 year old girl raped by father
लोनी। बाॅर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में शुक्रवार शाम 10 वर्षीय बेटी के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ा होने पर बच्ची ने पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली से यह बात बताई थी। बाॅर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला परिवार के साथ किराये के मकान में रहती है। महिला और उसका पति प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार को महिला अपने काम पर चली गई थी जबकि पति घर पर ही था। महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे महिला काम करके घर वापस आई। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली दो महिलाएं उनके पास आई। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब एक बजे उनके पति उनकी बेटी के साथ कमरे में दुष्कर्म कर रहे थे। बच्ची ने अपनी सहेली को इसकी जानकारी दी थी। महिला ने अपनी बच्ची को बुलाकर पूछा, तो बच्ची ने पिता की करतूतों को बता दिया। एसीपी विवेक सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed