फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10 lakh usurped in the name of getting flat from air force officer

Ghaziabad News: वायु सेना के अफसर से फ्लैट दिलाने के नाम पर 10 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
10 lakh usurped in the name of getting flat from air force officer
गाजियाबाद। भारतीय वायु सेना के वारंट अफसर नरेंद्र सिंह से फ्लैट दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये लेने के बाद बिल्डर ने न तो फ्लैट दिया और न ही रुपए वापस किए। मामले में नरेंद्र सिंह ने अशोका प्रियांश बिल्डर के डायरेक्टर राकेश कुमार यादव और मनोज यादव के खिलाफ वेव सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। नरेंद्र मूलरूप से अमरोहा के रहने वाले हैं। हाल में आगरा में उनकी तैनाती है। नरेंद्र सिंह का कहना है कि 2014 में वह गाजियाबाद में बतौर जूनियर वारंट अफसर तैनात थे। उस दौरान उन्होंने अशोक प्रियांश बिल्डर के श्री साईं हाउस वाटिका प्रोजेक्ट में एक फ्लैट 25 लाख रुपये में बुक किया था। इसके लिए उन्होंने चेक के जरिये कई बार में बिल्डर राकेश यादव व मनोज यादव को 10 लाख रुपये दिए। सितंबर 2014 में राकेश यादव और मनोज यादव ने एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर भी किए, जिसमें 15 महीने बाद फ्लैट पर कब्जा देने का वादा किया गया। आरोप है कि तय समय के बाद भी उन्हें फ्लैट का कब्जा नहीं दिया गया। मौके पर जाकर पता चला कि राकेश और मनोज ने जमीन व निर्माणाधीन फ्लैट बेच चुके हैं। बाकी को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। विरोध करने पर राकेश और मनोज ने उन्हें पांच-पांच लाख के दो चेक दिए जो बाउंस हो गए। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed