फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10 lakh smart meters will be installed in the district, will start from December

Ghaziabad News: जनपद में लगेंगे 10 लाख स्मार्ट मीटर, दिसंबर से होगी शुरुआत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
10 lakh smart meters will be installed in the district, will start from December
वसुंधरा। ऊर्जा निगम की जोनल समीक्षा बैठक लेने सेक्टर-18 स्थित एक होटल में पहुंचे चेयरमैन अशीष कुमार गोयल ने स्मार्ट मीटर लगाने पर जोर दिया। दिसंबर के अंत से मीटर लगने शुरू हो जाएंगे। जनपद में 10 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, जिनमें चार लाख मीटर ट्रांस हिंडन क्षेत्र में लगेंगे। उन्होंने ओटीएस योजना लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

जोन तीन के मुख्य अभियंता अजय ओझा ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए डिस्कॉम की तरफ से एग्रीमेंट का कार्य किया जा रहा है। सर्वे कर स्मार्ट मीटर लगाने की रूपरेखा भी तैयार कराई जा रही है। जोन में ओटीएस योजना के तहत 75 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किया जा चुका है। उपभोक्ताओं से लगातार संपर्क किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंताओं ने तीनों जोन में कराए गए 140 करोड़ के रिवैम्प कार्याें की जानकारी चेयरमैन को दी। बैठक में एमडी चैत्रा वी, मुख्य अभियंता नीरज स्वरूप, राजीव गुप्ता, राजीव कुमार आर्या, अमित कुमार पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

साहब, तीन माह से नहीं हो रही सुनवाई
ऊर्जा निगम के चेयरमैन जब समीक्षा बैठक कर होटल से बाहर निकले तो फरियादी बाहर उनका इंतजार करते दिखे। इस दौरान वसुंधरा निवासी संदीप कुमार ने एसडीओ पर मीटर उतारने के नाम पर 1.50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता ने कहा कि तीन माह से अधिशासी अभियंता, मुख्य अभियंता, एमडी ऑफिस में शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में इन बिंदुओं पर हुआ मंथन

- राजस्व बढ़ाने और लक्ष्य को लेकर दिशा निर्देश दिए।
- मीटर रीडरों से मौके पर बिल जमा कराने पर चर्चा।
- ओटीएस योजना की प्रगति पर किया गया मंथन।
- शहरी क्षेत्र में बिजली चोरी के मामलों पर निगरानी।
- 24 घंटे में शिकायतों के निस्तारण पर चर्चा।
- 140 करोड़ से रिवैम्प कार्याें की जानकारी।
- लोड बढ़ाने के मामलों का त्वरित निस्तारण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed