{"_id":"67e5a84b32a32050f907770c","slug":"10-foot-long-python-found-near-hindon-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-2973-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हिंडन किनारे निकला 10 फुट लंबा अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हिंडन किनारे निकला 10 फुट लंबा अजगर
विज्ञापन
साहिबाबाद। करहेड़ा श्मशान घाट के पास हिंडन किनारे झाड़ियों में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 10 फुट लंबा अजगर पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर उसे डासना के जंगलों में छोड़ा।
वन दरोगा रामवीर सिंह ने बताया कि दोपहर एक बजे के करीब करहेड़ा के पूर्व पार्षद विजेंद्र चौहान ने उन्हें फोन पर श्मशान घाट के पास अजगर देखे जाने की बात कही। सूचना मिलते ही वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां झाड़ियों से सरसराहट की आवाज आई तो टीम ने झाड़ियों में छिपे अजगर को पकड़ लिया। वन दरोगा ने बताया कि पकड़ा गया अजगर करीब दस फुट लंबा। इसका वजन करीब 28 किलोग्राम है। टीम ने सकुशल इसका रेस्क्यू किया और फिर इसे डासना के जंगलों में छोड़ आए। दस दिन पूर्व ही हिंडन बैराज पर अजगर जैसा दिखने वाला रसेज वाइपर पकड़ा गया था।