{"_id":"5f6044707058b331b7368c01","slug":"ghaziabad-vehicle-theft-gang-who-stole-from-delhi-then-make-fake-rc-sell-vehicle-in-up-arrested-kingpin-and-4-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आरसी बनाकर चोरी के वाहन बेचता था गैंग, सरगना समेत 5 दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आरसी बनाकर चोरी के वाहन बेचता था गैंग, सरगना समेत 5 दबोचे
Tue, 15 Sep 2020 10:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:05 AM IST
सार
- रेकी करने के बाद दिल्ली से वाहन चुराकर यूपी में बेचता था गिरोह
- आरोपियों के कब्जे से चोरी की कार, फर्जी आरसी व नंबर प्लेट बरामद
विज्ञापन
वाहन चोरी
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
दिल्ली से वाहन चुराकर यूपी में बेचने वाले गिरोह को बेनकाब करते हुए गाजियाबाद कोतवाली पुलिस ने सरगना मनन अरोड़ा समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से दिल्ली से चुराई गई सेंट्रो कार और फर्जी नंबर प्लेट व फर्जी आरसी बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि गैंग के सदस्य चुराए गए वाहनों की फर्जी आरसी बनाकर बेचा करते थे।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान जीटी रोड से पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान दिल्ली निवासी मनन अरोड़ा, गुलशन, रवि कुमार, मनोज कुमार और विकास के रूप में हुई है। मनन आरोड़ा गैंग का सरगना है।
विज्ञापन
एसपी सिटी का कहना है कि आरोपियों से बरामद सेंट्रो कार दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से चोरी की गई है। जिसका केस मालवीय नगर थाने में दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने 50 से अधिक दुपहिया और चार पहिया वाहन चोरी करने की बात कबूली है। आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली में सुनसान इलाकों में खड़े वाहनों की पहले रैकी करते हैं और फिर मौका मिलते ही उन्हें चुराकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
फर्जी आरसी बनाकर बेचते थे वाहन
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह चुराए गए वाहनों को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाते हैं। इसके बाद वाहन की फर्जी आरसी बनाकर उन्हें यूपी और दूर दराज के इलाकों में बेच देते हैं। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों में कुछ लोग वाहन चोरी में एक्सपर्ट हैं तो एक आरोपी फर्जी कागजात बनाने का एक्सपर्ट है।