{"_id":"d9c6bbe110e89920f9f6b308dfa57a98","slug":"ghaziabad-to-host-first-met-deodhar-trophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद को पहली बार मिली देवधर ट्रॉफी की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद को पहली बार मिली देवधर ट्रॉफी की मेजबानी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 08 Sep 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में पहली बार देवधर ट्रॉफी (ओपन वर्ग) में कराई जाएगी। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) ने इस ओर प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा यहां दो रणजी मैच, ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट और जूनियर ट्रॉफी के मैच भी कराए जाएंगे। जीसीए नए अंपायर बनाने के लिए पहली बार 20 अक्तूबर को वर्कशॉफ आयोजित कराएगा। यह वर्कशॉफ आरपीएल एकेडमी में होगी।
जीसीए के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, चेयरमैन उमेश चोपड़ा, सचिव मनोज मांकड़ व धीरेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में अपनी योजनाआें के बारे में बताया। पदाधिकारियाें ने बताया कि जोन बनने के बाद गाजियाबाद ने अंडर 16 व 19 की ट्रॉफी पूर्व में जीती है।
विज्ञापन
जीसीए 13 सितंबर को खिलाड़ियाें का सम्मान करेगी। महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक अक्तूबर से महिला एकेडमी का शुभारंभ होगा। 20 अक्तूबर को अंपायर की वर्कशॉप होगी।
विज्ञापन
वर्कशॉप के लिए गुलधर स्थित आरपीएल एकेडमी से 20 सितंबर से फार्म मिलेंगे। इस अवसर पर इसमें खिलाड़ियाें को क्रिकेटर सुरेश रैना का सामान दिया जाएगा।
इस दौरान सुरेश रैना के भाई दिनेश रैना समेत अरविंद डोगरा, आरपी सिंह, मनोज गौड़, राजीव बाली, हरीश शामी, मतलूब उपस्थित थे।