{"_id":"3a11a26b2e4a175df50ede436e43e9bb","slug":"ghaziabad-stoppage-of-1-october-over-kanpur-shatabdi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 अक्टूबर से कानपुर शताब्दी का गाजियाबाद स्टॉपेज खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 अक्टूबर से कानपुर शताब्दी का गाजियाबाद स्टॉपेज खत्म
शशि कुमार श्रीवास्तव/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 07 Sep 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने त्योहारी सीजन पर गाजियाबाद के यात्रियों को बड़ी टेंशन दे दी है। एक अक्तूबर, 2014 से कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी (12033/34) का गाजियाबाद स्टॉपेज खत्म हो जाएगा।
इस वीआईपी ट्रेन की सेवा अब यात्रियों को केवल 30 सितंबर तक ही उपलब्ध होगी। रेलवे ने अपने आधिकारिक पोर्टल http://www.indianrail.gov.in पर एक अक्तूबर से यह जानकारी अपडेट कर दी है। अब कानपुर से आने वाले गाजियाबाद के यात्रियों को नई दिल्ली ही उतरना होगा।
उद्यमियों-महिलाओं के लिए सुरक्षित थी ट्रेन
गाजियाबाद के आसपास इंडस्ट्रियल एरिया होने के कारण बिजनेस क्लास जैसे व्यापारियों, उद्यमियों और महिलाओं के लिए यह ट्रेन सुरक्षित थी।
करीब 05:15 घंटे में कानपुर-लखनऊ से आने वाले उद्यमी दिन में बिजनेस डील कर शाम की निकल जाते थे। अब कानपुर-लखनऊ के लिए एक ही वीआईपी ट्रेन लखनऊ-स्वर्ण शताब्दी बची है।
विज्ञापन
इटावा स्टॉपेज भी खत्म
गाजियाबाद के साथ-साथ इटावा स्टॉपेज भी खत्म हो गया है। ट्रेन के समय में बदलाव न करते हुए यह कानुपर से सुबह छह बजे चलकर नई दिल्ली 11:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में 15:50 बजे चलकर कानपुर 20:50 बजे पहुंचेगी।
आईआरसीटीसी पोर्टल पर गाजियाबाद और इटावा स्टेशन के लिए बुकिंग शो नहीं कर रहा जबकि आईएसएल स्टेशन डिलीटेड लिखा है। नई दिल्ली के लिए एक अक्तूबर से आगे के लिए बुकिंग चालू है।
डीटीएम डीके चोपड़ा ने बताया कि अभी स्टापेज खत्म होने का सकुर्लर नहीं पहुंचा है। सोमवार को मीटिंग में स्टापेज पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पोर्टल पर गाजियाबाद स्टेशन शो नहीं कर रहा है।