केजरीवाल के लिए पुलिस ने बनाई स्ट्रैटजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कौशांबी लौटने के बाद भले ही सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया हो मगर सादे कपड़ों में पुलिस उनके घर पर तैनात रहेगी। एक दरोगा और दो सिपाही 24 घंटे गिरनार अपार्टमेंट की निगरानी करेंगे।
अरविंद केजरीवाल को कौशांबी में लौटे तीन दिन बीत चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने निर्णय लिया है कि अरविंद के घर पर किसी प्रकार की राजनीतिक बैठकें नहीं होंगी।
गिरनार के सिक्योरिटी गार्ड्स के अनुसार सिर्फ उन्हीं लोगों की एंट्री अंदर होगी, जिनकी अनुमति अरविंद या उनके परिवार के लोग देंगे।
केजरी के घर 24 घंटे पहरा
एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि एक दरोगा और दो सिपाही 24 घंटे अरविंद के घर के बाहर तैनात रहेंगे। 12-12 घंटे की दो शिफ्टों में इनकी तैनाती होगी।
यहां तैनात पुलिसकर्मी न सिर्फ गिरनार अपार्टमेंट बल्कि आसपास के इलाकों में किसी प्रकार की आपराधिक घटनाओं को रोकने का कार्य करेंगे। पार्टी के कौशांबी कार्यालय पर भी पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।
अरविंद के डॉक्टर विपिन मित्तल ने बताया कि अरविंद की तबियत में सुधार है। उन्हें वायरल बुखार तो नहीं मगर काफी कमजोरी है। जिसके चलते वे तीन अगस्त की रैली तक घर में ही आराम करेंगे। इस दौरान वे किसी भी राजनेता अथवा कार्यकर्ता से नहीं मिलेंगे।