{"_id":"5dd86c0c8ebc3e54c36d1c91","slug":"ghaziabad-is-the-most-polluted-in-the-country-for-the-fourth-consecutive-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद लगातार चौथे दिन देश में सबसे प्रदूषित, आज से कुछ राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद लगातार चौथे दिन देश में सबसे प्रदूषित, आज से कुछ राहत की उम्मीद
Sat, 23 Nov 2019 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 23 Nov 2019 04:45 AM IST
विज्ञापन
air pollution
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। शुक्रवार को भी लोगों को खराब हवा से जूझना पड़ा। हवा की गुणवत्ता बेहद खराब और गंभीर स्तर की सीमा रेखा पर बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में गाजियाबाद लगातार चौथे दिन सबसे प्रदूषित रहा। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
राहत भरी खबर यह है कि शुक्रवार देर शाम से हवा की गुणवत्ता में सुधार होने के संकेत मिलने लगे हैं। हवा की चाल में तेजी आने से अगले दो दिनों में प्रदूषण कम होने का अनुमान है। ‘सफर’ का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक हवाएं तेज चलेंगी। इससे शनिवार से हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन
सफर का कहना है कि पंजाब व हरियाणा में पराली जलने के मामले कम होने से दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं के हिस्से में कमी आई है। शुक्रवार को पराली के धुएं का हिस्सा बृहस्पतिवार की 5 फीसदी की तुलना में चार फीसदी पर पहुंच गया।
विज्ञापन
दिल्ली का एक्यूआई 360
दिल्ली का एक्यूआई 360, नोएडा का 380 और ग्रेटर नोएडा का 390 पर रहा। बीते पांच दिनों में दिल्ली-एनसीआर में सबसे साफ हवा गुरुग्राम की रही। शुक्रवार को यहां का सूचकांक 288 पर रिकार्ड किया गया।
रोहिणी रहा सबसे प्रदूषित
राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में हवा की गुणवत्ता सबसे खराब स्तर पर रही। रोहिणी का एक्यूआई 416 रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बवाना (411), आनंद विहार (410), मुंडका (401), नरेला (401) और विवेक विहार में 402 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।
25 से थमेगी हवा की गति
स्काईमेट वेदर के एक विशेषज्ञ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 25 नवंबर से हवा की रफ्तार कम हो जाएगी। इससे लोगों को एक बार फिर प्रदूषित हवा का सामना करना पड़ सकता है।