फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad: Innocent said - did dirty work... 20 years sentence to accused

Ghaziabad : बदनामी के भय से मां-बाप बयान से पलटे, मासूम बोली-गंदा काम किया...दुष्कर्मी को 20 साल की सजा

Sun, 21 Jul 2024 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 03:29 AM IST
सार

अब छह साल की हो चुकी पीड़ित की गवाही को पॉक्सो कोर्ट ने सबसे अहम माना और दुष्कर्म के दोषी मकान मालिक को सजा सुनाने के साथ दुष्कर्मी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। पूरी रकम मासूम को दी जाएगी।

विज्ञापन
Ghaziabad: Innocent said - did dirty work... 20 years sentence to accused
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चार साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में नजीर पेश करते हुए कोर्ट ने दुष्कर्मी को 20 साल की सजा सुनाई है। इस मामले में बच्ची के माता-पिता बदनामी के डर से बयान से पलट गए थे। हालांकि पीड़ित ने जो कुछ हुआ, अदालत को जस का तस बता दिया। उसने कहा, अंकल ने गंदा काम किया। अब छह साल की हो चुकी पीड़ित की गवाही को पॉक्सो कोर्ट ने सबसे अहम माना और दुष्कर्म के दोषी मकान मालिक को सजा सुनाने के साथ दुष्कर्मी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। पूरी रकम मासूम को दी जाएगी।

विज्ञापन


दुष्कर्म का मामला गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र का है। माता-पिता के साथ बच्ची किराए के मकान में रहती थी। 20 मई, 2022 को मकान मालिक ने उससे दुष्कर्म किया। मकान मालिक के व्यवहार से असहज बच्ची ने सारी बात मां को बताई। माता-पिता ने मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, मकान मालिक बच्ची को खिलाने के बहाने साथ ले गया और घर में दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो महीने तक जांच पूरी कर एक जुलाई को आरोप पत्र दाखिल किया था। शनिवार को विशेष न्यायाधीश भारत यादव ने मकान मालिक को दोषी करार देते हुए सजा का एलान किया। कोर्ट ने कहा कि बच्ची का बयान मकान मालिक को दुष्कर्म का दोषी साबित करने के लिए पर्याप्त है। विशेष लोक अभियोजक सतीश कौशिक ने बताया कि कोर्ट के सामने छह गवाह पेश किए गए। इनमें जांच अधिकारी, पीड़ित बच्ची और उसके माता-पिता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने दुष्कर्म में केस किया, कोर्ट में बोले, लेन-देन का विवाद 
दुष्कर्म का केस कराने वाले पिता कोर्ट में बयान से पलट गए। कहा िक उसने मकान मालिक से 50 हजार लिए थे। उसके तगादा करने से परेशान होकर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बच्ची के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। वहीं, मां ने कहा कि मकान मालिक के खिलाफ गलतफहमी में रिपोर्ट दर्ज करा दी। वह बच्ची को खाना खिलाने के लिए अक्सर अपने साथ ले जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed