फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad has two children swine flu.

गाजियाबाद के दो बच्चों को हुआ स्वाइन फ्लू

Tue, 10 Feb 2015 01:05 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 10 Feb 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad has two children swine flu.
स्वाइन फ्लू के दो नए केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इनमें से एक किशोर है जबकि दूसरा सात साल का बच्चा।
विज्ञापन


हालांकि घरवालों की जागरूकता के चलते दोनों को समय पर इलाज मिला और दोनों स्वस्थ हैं। अस्पताल से छुटटी के बाद दोनों का ही घर पर इलाज चल रहा है।

लैक्चरर फैमिली के किशोर को स्वाइन फ्लू

गाजियाबाद के अर्जुननगर निवासी लेक्चरर फैमिली के किशोर में संदिग्ध लक्षण दिखे तो उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया। रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई और समय पर टेमी फ्लू दे दी गई। अब वह बिलकुल स्वस्थ है और घर पर ही इलाज चल रही है।

कारोबारी के बेटे को फीवर, रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
नूर नगर सिहानी निवासी कारोबारी के सात साल के बेटे को भी स्वाइन फ्लू है। कुछ दिन अस्पताल में इलाज के बाद अब वह घर पर ही है। समय पर दवा मिलने से उसकी जिंदगी बची। पूरे परिवार को भी टेमी फ्लू दी गई है।
विज्ञापन


अब तक दो की मौत
स्वाइन फ्लू से अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। जिसमें से एक मॉडल टाउन और दूसरी शालीमार गार्डन की महिला शामिल है।

अब तक सौ लोगों को दी गई दवाएं
स्वाइन फ्लू के लगातार संदिग्ध मामले आ रहे हैं। जनपद में अब तक सौ से अधिक लोगों को टेमीफ्लू की दवा दी जा चुकी है। सात स्वाइन फ्लू के मरीजों और परिजनों के अलावा संदिग्ध मरीजों को भी दावा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


45 संदिग्ध के लिए गए सैंपल
अब तक 45 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। साथ ही सभी को सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं। डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों से आने के बाद हाथ-पैर अच्छी तरह साबुन से धोने चाहिए।

क्या है लक्षण
इसके लक्षण में सामान्य सर्दी, खांसी, अचानक तेज बुखार, हाथ-पैर व कमर में दर्द, ठंड के साथ बुखार व थकावट आदि होते हैं।

क्या रखें सावधानियां
भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सावधानी बरतें।
बसों और मेट्रो में मुंह पर रुमाल रखें।
बाहर से आने के बाद साबुन से हाथ धोएं
संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें।
पानी अधिक मात्रा में पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed