{"_id":"5efedea3fc3402213018ebcd","slug":"ghaziabad-father-daughter-killed-in-house-police-probing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह दुकान नहीं खोलने पहुंचा युवक तो पड़ोसियों ने छत से झांका, घर में खून से सना पड़ा था पिता-पुत्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह दुकान नहीं खोलने पहुंचा युवक तो पड़ोसियों ने छत से झांका, घर में खून से सना पड़ा था पिता-पुत्री का शव
Fri, 03 Jul 2020 01:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
father daughter murder in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में साहिबाबाद के शहीदनगर के जी ब्लॉक में पिता और पुत्री की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मृतक पिता-पुत्री की पहचान अब्दुल्ला 38 और अफसा 9 के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इस वारदात के बारे में लोगों को तब पता चला जब सुबह अब्दुल्ला दुकान खोलने नहीं पहुंचे। रोज सुबह ही अपनी दुकान खोलने वाले अबदुल्ला ने जब शुक्रवार सुबह दुकान नहीं खोला तो पड़ोसियों ने छत से देखा तो वह हैरान रह गए।
विज्ञापन
पड़ोसियों को खून दिखाई दिया। इसके बाद घर के अंदर जाकर देखा तो पिता-पुत्री का शव खून से सना पड़ा था। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन