फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad businessman naveen jain commits suicide allege brothers in note of threatening

गाजियाबादः भाजपा नेता और व्यापारी नवीन जैन ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में भाइयों पर लगाया आरोप

Wed, 05 Jun 2019 06:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 05 Jun 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad businessman naveen jain commits suicide allege brothers in note of threatening
नवीन जैन ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में उस वक्त सनसनी मच गई जब शहर के बड़े व्यापारी और भाजपा नेता नवीन जैन की आत्महत्या की खबर चारों ओर फैल गई। नवीन जैन ने बुधवार दिन में अपनी मां के घर जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुप्ता कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते भाजपा नेता, बिल्डर और जैन तिरपाल वाले नवीन जैन ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवीन जैन के आत्महत्या करने के बाद शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार अपने दोनों सगे भाईयों को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट में नवीन जैन ने लिखा है कि उनके दोनों सगे भाई उन्हें काफी दिन से मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे और उनके बेटे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने की बात कह रहे थे, इसलिए वह आत्महत्या कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed