फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad: 187 people including 27 children were bitten by dogs and monkeys.

Ghaziabad : 27 बच्चों समेत 187 लोगों को कुत्ते और बंदरों ने काटा, मौसम बदला तो कुछ कम हुए हमलों के मामले

Fri, 20 Oct 2023 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Oct 2023 06:41 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को जिले में 27 बच्चों समेत 187 लोग कुत्ते एवं बंदरों के काटने पर एमएमजी, संयुक्त अस्पताल लोनी व संजयनगर, चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रेवीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे थे। इनमें 17 बुजुर्ग भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Ghaziabad: 187 people including 27 children were bitten by dogs and monkeys.
demo pic... - फोटो : Social Media

विस्तार

मौसम में बदलाव होने के साथ ही कुत्ते और बंदरों के काटने की संख्या में कमी आ गई है। बृहस्पतिवार को जिले में 27 बच्चों समेत 187 लोग कुत्ते एवं बंदरों के काटने पर एमएमजी, संयुक्त अस्पताल लोनी व संजयनगर, चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रेवीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे थे। इनमें 17 बुजुर्ग भी शामिल हैं। तीन लोगों पर बंदरों ने हमला कर काट लिया था। लोनी में 30 लोगों ने पहला डोज लगवाया। जिले में 269 लोगों ने दूसरा और तीसरा डोज लगवाया।

विज्ञापन


एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ.मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अब मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। ऐसे में कुत्तों की आक्रामकता में भी कमी आई है। उन्होंने बताया कि पंद्रह दिन पहले आंकड़ा दो सौ से ढाई सौ पहुंचा था लेकिन अब 70 से 80 तक सिमट गया है। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में सबसे अधिक विजय नगर, अर्थला और नंदग्राम क्षेत्र से कुत्ते काटने से घायल आ रहे हैं। इनमें से दो तिहाई संख्या बच्चों की है। उन्होंने बताया कि अधिकांश को एआरवी लगाने के साथ ही घाव भरने के लिए अलग से दवाई देने की जरूरत भी पड़ती है।
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज
गाजियाबाद। डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले वर्ष 901 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई थी, जबकि इस बार जुलाई से अब तक 896 मरीज मिल चुके हैं। पिछले एक सप्ताह से 12 से 15 मरीजों की रोजाना पुष्टि हो रही है। बृहस्पतिवार को 16 मरीजों की पुष्टि हुई है। इस समय जिले में 81 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 62 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को 169 टीमों ने 104 क्षेत्रों का भ्रमण किया। इनमें 102 स्थानों पर डेंगू का लार्वा पाया गया। मलेरिया विभाग की टीम ने 52 स्थानों पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed