फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghazal in memory of each eye saw damp, tear spills

गजल की याद में हर आंख दिखी नम, छलके आंसू

Sun, 05 Mar 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 05 Mar 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ghazal in memory of each eye saw damp, tear spills
gazal yadav - फोटो : अमर उजाला

डीपीएस वर्ल्ड स्कूल की कक्षा दो की छात्रा गजल यादव की मौत की गुत्थी सवा माह बाद भी अनसुलझी है। इधर, रविवार को स्टेलर जीवन सोसायटी में गजल को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। इस दौरान सभा में गजल को याद कर परिजन व रिश्तेदारों की आंखों से आंसू छलक उठे।

विज्ञापन


श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने एक बार फिर न्याय की मांग उठाई। ईकोटेक-3 थाना प्रभारी अवधेश अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण फोरेंसिक टीम नेे स्कूल में पड़ताल की थी। वहां सेे मिले साक्ष्यों को जांच के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि स्टेलर जीवन सोसायटी निवासी लालचंद यादव की आठ वर्षीय बेटी गजल 31 जनवरी को स्कूल गई थी। उस दिन उसकी स्कूल में जूडो प्रतियोगिता थी। दोपहर को स्कूल की ओर से परिजन को गजल की तबियत खराब होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोबारा कॉल कर उसके हॉस्पिटल में एडमिट होने की जानकारी दी गई। परिजन जब तक वहां पहुंचे, गजल की मौत हो चुकी थी। बेटी के अंतिम संस्कार के बाद लालचंद ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रिंसिपल समेत पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं पर केस दर्ज कराया था। इसके बाद से अब तक पुलिस गजल की मौत से पर्दा नहीं उठा पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed