फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Get your driving lisence status on sms

अब SMS से जानिए अपने DL का स्टेटस

Thu, 17 Apr 2014 10:18 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 17 Apr 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
Get your driving lisence status on sms
नोएडा में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब परिवहन कार्यालय के धक्के नहीं खाने होंगे।
विज्ञापन


एआरटीओ ने योजना तैयार की है, जिससे आवेदक को घर बैठे ही लाइसेंस स्टेटस रिपोर्ट मिल सकेगी। एसएमएस के जरिये आवेदकों को लाइसेंस की अपडेट दी जाएगी।

स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस प्रणाली शुरू होने के बाद स्पीड पोस्ट के जरिये डीएल आवेदकों के पते पर भेजा जाता है। निर्धारित समय में लाइसेंस न पहुंचने की ढेरों शिकायतें मिल रही हैं और डीएल के लिए आवेदकों को बार-बार विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: एक SMS बताएगा आपका बिजली बिल
विज्ञापन


नई योजना के तहत आवेदन करने के बाद एआरटीओ की तरफ से एक मैसेज आवेदक के मोबाइल पर भेजा जाएगा। इस मैसेज में डीएल डिस्पैच करने की जानकारी के साथ ही एक बार कोड भी होगा। इस कोड को indiapostgov.in पर लॉग ऑन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट खुलने पर आर्टिकल ट्रैकिंग ऑप्शन चुनना होगा और दिए गए कॉलम में बार कोड नंबर को फीड करना होगा। इसके बाद डीएल का स्टेटस पता चल जाएगा।

ऑनलाइन नंबर अगले महीने
आकर्षक नंबर की बुकिंग के लिए ऑनलाइन प्रणाली अगले महीने से शुरू होने जा रही है। नंबरों की नई सीरीज अपलोड करने का जिम्मा सभी संभागों के एआरटीओ (प्रशासन) को दिया गया है। इसके लिए बुधवार को पासवर्ड और लॉगइन भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। नई योजना के तहत vahan.up.nic.in/fancynumber पर लॉगऑन कर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed