{"_id":"efba5aac848c8bfb28217113f2aec4bd","slug":"get-the-recharge-the-electric-light-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले रिचार्ज कराओ, फिर बिजली जलाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले रिचार्ज कराओ, फिर बिजली जलाओ
अमर उजाला/गाजियाबाद
Updated Sun, 25 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन अब प्रीपेड मीटर के जरिए बिजली देगा। लोगों को पहले अपना अकाउंट रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद बिजली खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन
प्रथम चरण में पावर कारपोरेशन सरकारी कालोनियों, झुग्गी बस्तियों और खोखो में मीटर लगाएगा। मीटर की कीमत बिजली बिल में हर महीने किश्तों में वसूली जाएगी। आरडीसी में प्रीपेड मीटर का स्टोर बनाया जाएगा।
गाजियाबाद में एक हजार से ज्यादा प्रीपेड मीटर पावर कारपोरेशन को मिल चुके हैं। जल्द ही इन्हें लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
पावर कारपोरेशन अधिकारियों के मुताबिक इस मीटर की कीमत साढ़े तीन से सात हजार के बीच होगी। अलग-अलग क्षमता के मीटर की कीमत भी अलग होगी।
प्रीपेड मीटर आने के बाद अब झुग्गी बस्तियों में और खोखा-गुमटियों के लिए भी आसानी से बिजली कनेक्शन मिल सकेंगे।
सरकारी कालोनियों में बिजली मीटर बदलकर प्रीपेड लगाए जाएंगे ताकि ट्रांसफर होने के बाद अफसरों से बिल वसूली की दिक्कत खत्म हो सके।
पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर एके गुप्ता ने बताया कि इनके अलावा कोई भी उपभोक्ता प्रीपेड मीटर लगवा सकेगा। इस मीटर के लिए उपभोक्ताओं को आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन अफसरों का मानना है कि प्रीपेड मीटर लग जाने से न केवल बिजली चोरी रुकेगी, वसूली भी सुधरेगी।