फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   get ready for the thunders of hot wind loo, temperature will increases in Delhi

दिल्ली: लू के थपेड़ों के लिए हो जाएं तैयार, चढ़ेगा पारा

Sat, 08 Jun 2019 01:50 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 08 Jun 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
get ready for the thunders of hot wind loo, temperature will increases in Delhi

लू के थपेड़ों के लिए तैयार हो जाएं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में लू चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 30 अप्रैल को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है, वहीं हीट वेव (लू) चलने की भी संभावना है।  झुलसाने देने वाली गर्मी के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते साल को छोड़ दें तो वर्ष 2011 के बाद यह 26 अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा।

विज्ञापन


हालांकि यह बृहस्पतिवार के मुकाबले में थोड़ा कम रहा। अब प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी होगी।  दिल्ली में बृहस्पतिवार को 2017 को छोड़कर सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस रहा था। शाम को धूल भरी हवाएं चलने के कारण तापमान में मामूली सुधार हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के रिज क्षेत्र पर सर्वाधिक तापमान 42.3, जबकि पालम में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मैदानी क्षेत्रों में सबसे अधिक तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उतराखंड, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी व पूर्वी राजस्थान में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। सतही तेज हवाएं चलेंगी। 28 अप्रैल के बाद तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। 30 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed